दंपति के मध्य हुआ घरेलू विवाद, महिला ने गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया, परिवार में मचा कोहराम
दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस ने मृतका का शव लिया कब्जे में
सहसवान (बदायूं) थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम उदयपुर मजरा भोयश निवासी पप्पू यादव पुत्र शेर सिंह यादव की पत्नी 30 वर्षीय कीमत बीते कई दिनों से घरेलू से बात चल रहा था।आज बुधवार की सुबह भी उपरोक्त लोगों में विवाद हो गया चर्चा है पति पप्पू यादव ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी।जिससे पत्नी ने अपने को बहुत अपमानित महसूस किया।मौका मिलते ही सुबह 10:00 बजे के लगभग पप्पू यादव की पत्नी ने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।चर्चा है उस समय घर में कोई भी परिजन मौजूद नहीं था।मृतका का पति बाहर से जैसे ही घर में प्रवेश किया पत्नी की लाश फंदे पर झूलते हुए मिली उसने परिजनों की सहयोग से तत्काल लाश को नीचे उतारा।


