अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फर्जी मुकदमा दर्ज करने के मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई..

On: July 2, 2025 10:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---

फर्जी मुकदमा दर्ज करने के मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई..

कोर्ट के आदेश पर तीन इंस्पेक्टर व चार उपनिरीक्षक सहित 25 पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

बदायूं में फर्जी केस दर्ज करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।सीजेएम मोहम्मा तौसीफ रजा के आदेश पर बिनावर थाने में तीन इंस्पेक्टर, चार उपनिरीक्षक समेत कुल 25 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें तत्कालीन बिनावर थाना प्रभारी कांत कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम बिनावर गुड्डू सिंह और तत्कालीन एसओजी प्रभारी नीरज मलिक के नाम शामिल हैं।इन पर आरोप है कि एनडीपीएस एक्ट में झूठी बरामदगी दिखाकर बेकसूरों को फर्जी तरीके से केस में फंसाया गया और थाने में बंधक बनाकर जेल भेज दिया।

बिनवार थाना क्षेत्र के रहमा गांव के रहने वाले अधिवक्ता मो. तसलीम गाजी ने सीजेएम कोर्ट में दी गई अर्जी में आरोप लगाए थे। बताया, 28 जुलाई 2024 की रात करीब 12.30 बजे बिनावर पुलिस और एसओजी टीम ने मुख्त्यार,विलाल, अजीत, अशरफ और तरनवीर को उनके घरों से जबरन उठाया और थाने ले जाकर बंधक बना लिया। तीन दिन तक उन्हें गैरकानूनी हिरासत में रखा गया। इसके बाद पुलिस ने 31 जुलाई को फर्जी तरीके से तीन अलग-अलग मुकदमे एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर लिया और झूठी बरामदगी दिखाते हुए जेल भेज दिया।

अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में एसएसपी को भी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर मजबूरन कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने 25 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश पारित दिया था, जिसके बाद बिनावर पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

30 को प्रेसनोट जारी, 31 को गिरफ्तारी:- अधिवक्ता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में में दावा किया, एसएसपी कार्यालय द्धारा 30 जुलाई को अभियुक्तों की गिरफ्तारी से संबंधित प्रेस नोट, फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया एकांउटों पर जारी किए। कागजों में गिरफ्तारी की तारीख 31 जुलाई दिखाई।जब कोर्ट में सीसीटीवी फुटेज और प्रेस नोट तलब करने की अर्जी दी, तो थानेदार सहित कई पुलिसकर्मियों ने उन्हें फर्जी एनकाउंटर में निपटा देने की धमकी दी।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply