अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- कंपनी के ही मैनेजर ने कर्मचारी के घर पहुंच कर बाथरूम में नहा रही पत्नी की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का किया प्रयास, 

On: June 29, 2025 6:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

एक ही कंपनी में करते थे कार्य,

कंपनी के ही मैनेजर ने कर्मचारी के घर पहुंच कर बाथरूम में नहा रही पत्नी की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का किया प्रयास,

पति की गैर मौजूदगी में घर में उसे मैनेजर ने युक्ति के साथ दुष्कर्म करने का किया प्रयास,

पीड़ित पति ने कंपनी मैनेजर के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा निवासी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पति ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह टीवीएस क्रेडिट फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है उसकी ही कंपनी का मैनेजर संजीव यादव पुत्र गुड्डू यादव निवासी परवेज नगर थाना बिसौली हाल निवासी गली नंबर 2 शिव कॉलोनी बिसौली कंपनी मैनेजर के चलते वह उसके साथ उसके घर पर गया था एक दिन मौका पाकर वह उसकी अनुपस्थिति में घर पर चला गया जहां उसने बाथरूम में नहा रही उसकी पत्नी का वीडियो बना लिया वीडियो बनाने के बाद वह उसे ब्लैकमेल करता रहा।

पीड़ित पति ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक दिन घर से बाहर कम से गया हुआ था कि उसके घर में रात के समय उपरोक्त संजीव यादव उसके घर में आ गया और वीडियो दिखाकर मेरी पत्नी से बोला कि अगर तुमने कुछ करने की कोशिश की तो इसे में सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा इतना कहते ही वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा तथा उसने दुष्कर्म का प्रयास किया पत्नी के शोर मचाए जाने पर आरोपी मैनेजर भाग गया।

मैं जब लौट कर आया तो पत्नी के गुमसुम रहने पर मैंने उससे पूछा तब उसने मामले की जानकारी दी पीड़ित पति पीड़िता को लेकर थाना फैजगंज बेहटा पहुंचा जहां पुलिस ने मर्सिज टीवीएस क्रेडिट फाइनेंस कंपनी के आरोपी प्रबंधक मैनेजर संजीव यादव पुत्र गुड्डू यादव के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!