अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राष्ट्रपति की भव्य अगवानी करेगा गोरखपुर :Yogi Adityanath

On: June 29, 2025 2:26 PM
Follow Us:
Yogi Adityanath
---Advertisement---

गोरखपुर : Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होने आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की भव्य अगवानी में कोई खामी न रहे इसे लेकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को गोरखपुर के भटहट के पिपरी स्थित आयुष विश्वविद्यालय का भ्रमण.निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।

सेवा भाव के साथ उपचार ही शीर्ष प्राथमिकता: Yogi Adityanath

आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करने के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर जाएंगी। लिहाजा मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर से आयुष विश्वविद्यालय तक राष्ट्रपति के रूट का भी जायजा लिया। राष्ट्रपति के 30 जून और एक जुलाई को दो दिवसीय दौरे के कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद से शनिवार पूर्वाह्न तक मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने लगातार तैयारियों पर नजर बनाए रखी हुई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 30 जून को एम्स गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी जबकि अगले दिन एक जुलाई को वह भटहट के पिपरी में बने राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण और सोनबरसा बालापार में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म केंद्र का लोकार्पण और गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी।

आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करने के बाद राष्ट्रपति गोरखनाथ मंदिर जाएंगी। अब तक दिख रही तैयारियों के अनुसार गोरखपुर में राष्ट्रपति का सभी कार्यक्रम स्थलों पर सड़क मार्ग से जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आयुष विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के बाद शनिवार को सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर से आयुष विश्वविद्यालय तक की यात्रा की। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रपति के रूट का निरीक्षण.परीक्षण करना था।

Yogi Adityanath ने लगातार तैयारियों पर नजर बनाए रखी हुई है

मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर से कहा कि ओवरब्रिज, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा, करीमनगर चौराहा और झुंगिया मोड़ मेडिकल कॉलेज रोड होते हुए आयुष विश्वविद्यालय आए और अधिकारियों के साथ एक बार फिर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हिदायत दी कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को भव्य बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!