शिमला: Himachal में मानसून ने दस्तक देते ही अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। खासकर कुल्लू जिले में बुधवार को बादल फटने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है। वहीं Himachal प्रदेश के पांच जिलों में फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Himachal Pradesh में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Himachal, कुल्लू जिले के सैंज घाटी, गड़सा, बंजार और मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। सैंज के जीवनाला, गड़सा घाटी के शिलागढ़, मनाली के स्रो गैलरी और बंजार के होरनगढ़ क्षेत्रों में दोपहर बाद अचानक बारिश का जोर बढ़ा और बादल फटने से नदियों-नालों में बाढ़ आ गई। इससे कई वाहन बह गए और दर्जनों स्थानों पर सडक़ें व पुल क्षतिग्रस्त हो गए।
अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने बताया कि Himachal कुल्लू में तीन स्थानों पर बादल फटने की पुष्टि हुई है। इनमें सैंज का जीवा नाला, गड़सा की शिलागढ़ घाटी और मनाली के स्रो गैलरी क्षेत्र शामिल हैं। सैंज घाटी के मझान नाले में अचानक जलस्तर बढ़ गया। गड़सा घाटी में हुरला, पचा और मनिहार नालों में भारी जलप्रवाह दर्ज किया गया है।
बंजार के होरनगढ़ क्षेत्र में बंजार-बठाहर सडक़ पर बना एक छोटा पुल और एक वाहन बाढ़ में बह गया। होरनगढ़ पटवार सर्कल के चेहणी गांव में एक गोशाला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है और सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पानी व मलबा घुस गया है। वहीं सैंज बाजार रोड को नुकसान पहुंचा है और एक जीप बह गई है।
सियूंड मार्ग और एक अस्थायी दुकान को भी क्षति पहुंची है। सबसे गंभीर नुकसान रैला बिहाल क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बादल फटने से चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए और तीन लोगों के बह जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि ये लोग बाढ़ के दौरान अपना सामान निकाल रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
Himachal कुल्लू जिले के सैंज घाटी, गड़सा, बंजार और मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने की घटनाएं हुई
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और सभी प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सहायता पहुंचाई जा रही है। एनडीआरएफ की टीम पहले से ही जिले में तैनात है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। इधर, लाहौल-स्पीति जिले में भारी बारिश के चलते काजा से सुमदो तक कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

