अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी से मिले CM Mohan Yadav, जल संरक्षण अभियान में शामिल होने का दिया निमंत्रण

On: June 24, 2025 2:11 PM
Follow Us:
CM Mohan Yadav
---Advertisement---

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री CM Mohan Yadav ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा, “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।”

मध्य प्रदेश के हर ब्लॉक में बनेगा आदर्श वृंदावन गांव : CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav ने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में आशीर्वाद देने और अक्टूबर माह में सीहोर में आयोजित होने वाले वृहद कृषि मेले में पधारने हेतु आमंत्रण दिया।

पीएम मोदी को आदिवासी बाहुल्य धार जिले में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क, भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट और ग्वालियर में टेलीकॉम पार्क की स्थापना के प्रयासों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर राज्य सरकार के प्रमुख जनकल्याणकारी कार्यों, उपलब्धियों तथा नक्सल विरोधी अभियान की प्रगति से भी अवगत कराया।”

पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात के बाद सीएम मोहन यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आज मुझे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला। पीएम मोदी ने गुजरात में जल संरक्षण पर जिस तरह काम किया है, वह हमारे लिए एक मॉडल बन गया है।

उस मॉडल के आधार पर हमने पिछले साल पुराने कुओं, बावड़ियों, नदी के किनारों, प्राचीन जल संरचनाओं और भूजल पुनर्भरण का जीर्णोद्धार जैसे प्रयास शुरू किए थे। जल संरक्षण अभियान के समापन समारोह में पीएम मोदी को आमंत्रित किया है।”

CM Mohan Yadav अहिल्या माता की तरह किसानों के लिए हमारी सरकार काम कर रही

CM Mohan Yadav ने कहा, “अहिल्या माता की तरह किसानों के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट पूरे देश में हमारे यहां सबसे ज्यादा है। ‘नदी जोड़ो अभियान’ पर भी काम कर रहे हैं और ताप्ती के लिए भी महाराष्ट्र के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!