अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

HARYANA WEATHER NEWS : हरियाणा में दस्तक देने को तैयार मानसून, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

On: June 24, 2025 11:38 AM
Follow Us:
HARYANA WEATHER
---Advertisement---

HARYANA WEATHER NEWS : सोमवार को हरियाणा के दस जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश भिवानी में 39.5 मिमी, नारनौल में 24.5 मिमी और रेवाड़ी के बावल में 20.5 मिमी हुई। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, झज्जर, पलवल और नूंह में भी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इसे प्री-मानसून बारिश बताया है।

HARYANA WEATHER NEWS : मानसून की दहलीज पर खड़ा है हरियाणा, जल्द होगा प्रवेश

मानसून अभी हरियाणा में प्रवेश नहीं कर पाया है लेकिन यह पूर्वी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की सीमा तक पहुंच चुका है। अगले 24 से 36 घंटे में इसके पश्चिमी यूपी और हिमाचल होते हुए हरियाणा में प्रवेश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से पूरे हरियाणा में मानसून की बारिश शुरू हो सकती है।

HARYANA : पब्लिक ट्रांसपोर्ट और स्कूली बसों में लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम, सीएम सैनी ने दिए सख्त निर्देश

 

HARYANA WEATHER NEWS : तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, उमस ने किया बेहाल

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून के लिए परिस्थितियाँ पूरी तरह अनुकूल हैं। विभाग ने 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच, हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस ने लोगों को परेशान किया है और कई जिलों में पारा फिर 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। सिरसा में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

HARYANA WEATHER NEWS : अगले दो दिन अंधड़ की संभावना, तापमान में हल्की गिरावट

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि अभी राज्य में प्री-मानसून बारिश जारी है और अगले दो से तीन दिन इसी तरह की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की भी संभावना जताई गई है। बारिश के बाद कुछ हद तक तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!