अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-बारात में गए चाचा भतीजे साथ ग्राम के ही कई लोगों ने की मारपीट गाली गलौज तथा जान से मार देने की थी धमकी,  पीड़ित ने दो लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,  पुलिस ने चाचा भतीजे को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी,

On: June 23, 2025 8:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बारात में गए चाचा भतीजे साथ ग्राम के ही कई लोगों ने की मारपीट गाली गलौज तथा जान से मार देने की थी धमकी,

पीड़ित ने दो लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,

पुलिस ने चाचा भतीजे को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरसौली में बारात में आए चाचा भतीजे की ग्राम के ही कुछ लोगों ने मामूली कहा सुनी पर गाली गलौज मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाचा ने दो सगे भाइयों के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट कोतवाली उझानी में दर्ज कराई है।

थाना कोतवाली उझानी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में नगर पंचायत दहगवा निवासी शेर सिंह पुत्र होरीलाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया वह अपने भतीजे पप्पू पुत्र किशन लाल के साथ कस्बे से आई एक बारात में ग्राम सिरसौली आया हुआ था जहां जयमाला के उपरांत खाना खाते समय ग्राम के ही निशांत ब किशन लाल पुत्र गण सियाराम पहलवान ने उसके साथ मारपीट एवं गाली गलौज प्रारंभ कर दी जब उसका विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मार देने की धमकी दी पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा गंभीर रूप से घायल चाचा भतीजे को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा है। मामला 10 जून का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!