पति के साथ बाइक पर बैठकर ननद के घर जा रही पत्नी के साथ बाइक रोककर की छेड़छाड़,
विरोध करने पर दंपति को दी गाली गलौज की मारपीट तथा जान से मार देने की दी धमकी,
पीड़िता एक नामजद सहित तीन लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं बदायूं जनपद के थाना अलापुर क्षेत्र के निवासी एक पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर अपनी ननद के ग्राम बिलहरी घर पर मिलने जा रही थी कि इसी बीच कब्रिस्तान के पास हाथ लगाए बैठे रईसुल पुत्र दिल पुकार ने दो लोगों के साथ जबरन हमारी बाइक रोक ली तथा बाइक रोकते ही उपरोक्त लोग मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगे मैंने तथा पति ने जब विरोध किया तो उपरोक्त लोग गाली गलौज पर उतर आए तथा मारपीट करने लगे हमारे शोर मचाए जाने पर काफी तादाद में राहगीर पहुंच गए जिन्हें देखकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
वीरता के प्रार्थना पत्र पर थाना अलापुर पुलिस ने अपराध संख्या 211 धारा 74, 115/2 ,352 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट एक नाम जद सहित तीन लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलापुर भेजा है।
