अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश में आपदा का दौर चल रहा है – Shayna NC

On: June 16, 2025 11:37 AM
Follow Us:
Shayna NC
---Advertisement---

मुंबई,। शिवसेना नेता Shayna NC ने रविवार को उत्तराखंड में हुए प्लेन क्रैश और पुणे की इंद्रयाणी नदी पर बने पुल के टूटने से कई लोगों के मरने के बाद कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे आपदा का दौर चल रहा है।

प्रताप सिंह बाजवा को बेवजह परेशान न करें: High Court

Shayna NC ने उत्तराखंड में हुए प्लेन क्रैश मामले पर कहा, “उनकी पार्टी प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि देती है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक आपात बैठक बुलाई थी, जिसमें डीजीसीए को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।”

Shayna NC पार्टी प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि देती है

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सभी सात लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर ने रविवार सुबह 5:17 बजे गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी और केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था।

वहीं, पुणे की इंद्रयाणी नदी पर बने पुल के टूटने से एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई है। इस पर शिवसेना नेता ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि इस समय विपदा का समय चल रहा है। पुल के टूटने से हुई दुर्घटना काफी दुखद है। इसमें जान गंवाने वाले हर व्यक्ति को श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य चला रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!