अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mumbai में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

On: June 15, 2025 1:58 PM
Follow Us:
Mumbai
---Advertisement---

मुबई। Mumbai में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इससे कार्यालय और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच मुंबई पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया था।

Mumbai Police ने 650 से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार

 

सूचना मिलने पर बीकेसी पुलिस स्टेशन को अलर्ट किया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की जांच की। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला। Mumbai पुलिस ने बयान में कहा कि कॉल के बाद बीकेसी पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने इलाके की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इसके पहले 31 जून को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल को धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें होटल में बम होने की बात कही गई। सूचना के बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत वाकोला पुलिस को सूचित किया। मुंबई पुलिस का बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर गई। होटल की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला।

Mumbai अज्ञात शख्स ने कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर धमकी दी

पुलिस के अनुसार, अज्ञात शख्स ने कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर धमकी दी थी कि होटल में बम रखा है और अगले 10 मिनट में विस्फोट होगा। इससे होटल प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई घंटों की तलाशी के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि धमकी झूठी थी और कोई खतरा नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!