अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Weather News : हरियाणा में गर्मी का प्रकोप चरम पर, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें

On: June 13, 2025 3:27 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

Haryana Weather News : कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि नौतपा के बाद से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। वीरवार को सुबह 9 बजे ही तापमान 38 डिग्री पहुंच चुका था, जो दोपहर में 44.1 डिग्री तक जा पहुंचा। प्रदेशभर की तरह कैथल जिले में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है।

Haryana Weather News :1 डिग्री पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

वीरवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने इस सीजन का पहला रेड अलर्ट जारी करते हुए लू और अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी है। सुबह से ही तपन शुरू हो गई थी और दिनभर आसमान से आग बरसने के साथ गर्म हवाएं चलती रहीं।

Haryana Weather News : जनजीवन पर असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा और दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को आगामी छह दिनों तक राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि, 18 जून से बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

Haryana News : CM नायब सैनी की सौगात: 2 लाख लोगों को प्लॉट और मकान निर्माण में मदद

 

Haryana Weather News : बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें

तेज गर्मी के साथ-साथ बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बुधवार रात 10 बजे से वीरवार तड़के तक लगभग तीन घंटे बिजली गुल रही। इससे न केवल रात की नींद प्रभावित हुई बल्कि सुबह पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को खासा परेशान होना पड़ा।

 

Haryana Weather News : आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है तापमान

राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने लू के प्रकोप को देखते हुए सुबह 9 बजे से शाम तक धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 13–14 जून से सक्रिय हो सकता है, जिससे 14 जून की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!