नई दिल्ली, । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष Virendra Sachdeva ने आम आदमी पार्टी पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने करीब 11 साल पहले निर्भया मामले पर राजनीति की थी और आज तक मासूम बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों पर केवल राजनीतिक बयानबाजी तक ही सीमित रही है।
दिल्ली का बजट जनता को होगा समर्पित : Virendra Sachdeva
Virendra Sachdeva ने कहा कि ऐसे घिनौने अपराध निस्संदेह निंदनीय हैं और समाज में इनके लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए, लेकिन इन घटनाओं को सिर्फ कानून व्यवस्था की नाकामी बताना एक राजनीतिक चालाकी है।
Virendra Sachdeva के अनुसार, इस तरह के अपराध करने वाले लोग विकृत मानसिकता और आपराधिक प्रवृत्ति के होते हैं, जिन्हें केवल सख्त कानून ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता के जरिए भी नियंत्रित किया जा सकता है।
नेहरू विहार में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए हालिया वीभत्स अपराध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी भी हो जाएगी। हालांकि, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए केवल कानूनी कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, समाज में जन जागरण और अपराधियों के मन में भय पैदा करने के लिए एक व्यापक सामाजिक अभियान की जरूरत है।
Virendra Sachdeva पार्टी AAP ने करीब 11 साल पहले निर्भया मामले पर राजनीति की थी
सचदेवा ने सवाल किया कि बीते 11 वर्षों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी मार्लेना ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर कोई भी स्थायी या व्यापक सामाजिक चेतना अभियान क्यों नहीं चलाया?

