राजगीर। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने शुक्रवार को नालंदा स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। Rahul Gandhi ने आरोप लगाया कि दोनों सरकारों ने कानून व्यवस्था को बिगाड़कर संविधान को कमजोर करने का काम किया है।
‘इवेंट’ की चमक नहीं, आम ज़िंदगी की सच्चाई से जुड़ी हो राजनीति : Rahul Gandhi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा से राहुल गांधी ने कहा, “बिहार, जो कभी सत्य, न्याय और अहिंसा की धरती था, आज ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ बनता जा रहा है।” उन्होंने कहा कि बिहार में अब आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों जिम्मेदार हैं।
राहुल गांधी ने कानून-व्यवस्था की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा, “यहां की स्थिति भयावह है। शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं आम जनता से दूर होती जा रही हैं।” साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, “देश में नफरत और डर फैलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस इसे सफल नहीं होने देगी। इसी मकसद से हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की थी और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।”
Rahul Gandhi ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बार-बार पक्ष बदलने की राजनीति पर भी तंज कसा
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बार-बार पक्ष बदलने की राजनीति पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “कभी इधर, कभी उधर… मुख्यमंत्री का कोई स्थायित्व नहीं है। बिहार की जनता अब समझ गई है कि असली मुद्दों को दरकिनार किया जा रहा है।”

