अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kedarnath Dham के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

On: June 1, 2025 1:15 PM
Follow Us:
Kedarnath Dham
---Advertisement---

Kedarnath Dham : रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में पौड़ी जिले के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Kedarnath Dham खुलने से पहले सामने आई अनहोनी, अलर्ट मोड पर सरकार

रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मध्यप्रदेश के एक श्रद्धालु की शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। उन्होंने बताया कि भोपाल से Kedarnath Dham के दर्शन के लिए आए हिमांशु राय अग्रवाल ने 18 मई को गुप्तकाशी थाने में हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर अपने साथ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में उन्होंने कहा था कि अपने एक परिचित के जरिए केदारनाथ यात्रा के लिए उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल निवासी दो व्यक्तियों से संपर्क कर हेलीकॉप्टर टिकट खरीदा था। उन्होंने बताया कि उन व्यक्तियों ने दो व्यक्तियों के टिकट हेतु उनसे पचास हजार रुपये लिए।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हें दूसरे के नाम का फर्जी आधार कार्ड, जिसमें इनके फोटो लगे थे, तथा टिकट दिए और इसी टिकट और आधार कार्ड के विवरण से उन्हें यात्रा करने को कहा।

Kedarnath Dham : ताजा प्रकरण टिकटों की कालाबाजारी से जुड़ा 

इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी और आरोपियों—श्रीनगर गढ़वाल के रहने वाले वासुदेव कालरा तथा उसके सहयोगी श्रीकोट गंगनाली निवासी अमित नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोंडे ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा में दो तरह से धोखाधड़ी की जा रही है जिसमें साइबर धोखाधड़ी और टिकटों की कालाबाजारी मुख्य हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल हेलीकॉप्टर टिकटों से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी के साढ़े छह सौ से अधिक शिकायतें मिली थीं और इस वर्ष अभी तक बारह-तेरह शिकायतें मिली हैं।

उन्होंने बताया कि ताजा प्रकरण टिकटों की कालाबाजारी से जुड़ा है जिसमें अपराधियों का एक नेटवर्क सामने आया है। उन्होंने बताया कि उसकी जांच चल रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!