Buduan News: नवागंतुक डीआईजी का बदायूँ दौरा: अपराधियों पर नकेल कसने और मेला ककोड़ा की चाक-चौबंद सुरक्षा के निर्देश
बदायूं।बरेली परिक्षेत्र के नवागंतुक पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) श्री मुनिराज शनिवार को जनपद बदायूँ के दौरे पर पहुँचे।रिजर्व पुलिस लाइन आगमन पर पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने उन्हें गार्द सलामी देकर स्वागत किया।
इसके उपरांत डीआईजी ने पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा और जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध एवं कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की।बैठक में उन्होंने अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर देते हुए लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके साथ ही डीआईजी ने आगामी त्योहारों और रुहेलखंड के प्रसिद्ध मिनी कुंभ कहे जाने वाले ‘ मेला ककोड़ा ‘ की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों को मेले के दौरान पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

