अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Buduan Crime: दोहरा हत्याकांड: चार टीमें तलाश रहीं नानी-नाती के कातिलों का सुराग

On: November 15, 2026 1:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Buduan Crime: दोहरा हत्याकांड: चार टीमें तलाश रहीं नानी-नाती के कातिलों का सुराग

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र में कान्हा नगला गांव में नानी और सात वर्षीय नाती की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासे के लिए चार टीमें लगाई हैं।शनिवार सुबह घर में दोनों के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।वारदात के पीछे की वजह और हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है।डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।एसएसपी अंकिता शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।नियाज बानो अपने घर में नाती आफनान के साथ सो रही थीं।इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने गला दबाकर हत्या कर दी।शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।एक ही घर में दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई।हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की चार टीमें अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही हैं।डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल के आसपास सुराग तलाशे,जबकि फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से अब तक की जांच की जानकारी ली और टीमों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस गांव के खुराफातियों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है।ग्रामीणों से पूछताछ कर हाल के दिनों में हुए विवाद,रंजिश और संदिग्ध लोगों की आवाजाही के बारे में पता लगाया जा रहा है।पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।करीबी व्यक्ति की भूमिका की आशंका बेहद करीबी भी हो सकता है हत्याकांड में शामिल:- पुलिस इस आशंका से भी इंकार नहीं कर रही कि वारदात में परिवार या घर के हालात से परिचित किसी व्यक्ति की भूमिका हो सकती है।घर की स्थिति,नानी-नाती की दिनचर्या और आने-जाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।हालांकि,अभी किसी की भूमिका सामने नहीं आई है और पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।खुले गेट से फरार हुए हत्यारे:-वारदात के बाद घर का मेन गेट खुला छोड़कर भागे हत्यारे नियाज बानो और उनके नाती की हत्या करने के बाद हत्यारे घर का मेन गेट खुला छोड़कर फरार हो गए।सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। दोहरे हत्याकांड के बाद घर का गेट खुला छोड़कर जाना भी जांच का एक अहम बिंदु है।पुलिस वारदात के समय घर में आने-जाने वालों और आसपास की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।हत्यारों के भागने के संभावित रास्तों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment