अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi का मध्य प्रदेश दौरा, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

On: May 31, 2025 5:55 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली । PM Modi शनिवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 18वीं सदी की प्रसिद्ध महारानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाएंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वह महिलाओं को सशक्त बनाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के उद्देश्य से कई प्रमुख बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

PM Modi का मध्य प्रदेश दौरा, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री मोदी अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और 300 रुपए का विशेष सिक्का जारी करेंगे, जिसमें उनकी तस्वीर होगी। वह आदिवासी, लोक और पारंपरिक कलाओं में उनके योगदान के सम्मान में एक प्रतिष्ठित महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

इसके अलावा, उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारी के लिए क्षिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से घाट निर्माण कार्यों की आधारशिला भी रखी जाएगी। इसमें बैराज, स्टॉप डैम और वेंटेड कॉजवे का निर्माण शामिल होगा, जो नदी के प्रवाह को नियंत्रित करेगा और क्षेत्र के जल ढांचे को बेहतर बनाएगा।

PM Modi क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ाने के लिए दतिया और सतना में नए विकसित हवाई अड्डों का उद्घाटन करेंगे

PM Modi क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ाने के लिए दतिया और सतना में नए विकसित हवाई अड्डों का उद्घाटन करेंगे। ये हवाई अड्डे विंध्य क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए नई विकास संभावनाएं खोलेंगे। इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी इंदौर मेट्रो की येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बन्नी माता मंदिर से लौट रहा था परिवार, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, लड़की की मौत

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Leave a Reply