अयोध्या। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद Awadhesh Prasad रविवार को शहीद शशांक तिवारी के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शशांक की शहादत को देश के लिए एक गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि राष्ट्र उनके इस योगदान को कभी नहीं भूलेगा।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग से सपा सांसद Awadhesh Prasad ने किया किनारा
Awadhesh Prasad ने सरकार से शहीद के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपनी सांसद निधि से शहीद शशांक तिवारी के नाम पर एक स्मृति द्वार का निर्माण करवाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके बलिदान को याद रख सकें। उन्होंने जिला प्रशासन से शहीद के घर तक जल्द से जल्द पक्की सड़क बनवाने की भी मांग की।
सपा सांसद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “शशांक जी की वीरता को मैं प्रणाम करता हूं। उनका बलिदान और बहादुरी सेना के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में हमेशा अंकित रहेगा। उस मां और उस धरती को प्रणाम, जिसने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया, जिसका नाम देश-दुनिया में अमर रहेगा।”
Awadhesh Prasad शहीद के परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपए की सहायता दी जाए
उन्होंने कहा, “मैं सरकार से मांग करता हूं कि शहीद के परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपए की सहायता दी जाए। इसके अलावा, उनके घर तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है। मैं जिला प्रशासन से तत्काल प्रोजेक्ट बनाकर शहीद के नाम पर उनके घर तक सड़क निर्माण की मांग करता हूं। वहीं, सांसद निधि से शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के नाम पर एक द्वार बनाने का मैं संकल्प लेता हूं। मैं पुनः शशांक जी की वीरता को प्रणाम करता हूं।”

