कुंवरगांव में आई बारात में दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, हालत गंभीर
ताबड़तोड़ फायरिंग से बारात में मची अफरा तफरी,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: जनपद के थाना कुंवर गांव में आयी एक बारात में एक युवक ने कहासुनी के बाद एक अन्य युवक को नाजायज तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया । बताया जाता है कि आरोपी ने पहले हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग की तथा उसके बाद एक युवक को तमंचे की बट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया ।


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार बीती रात कस्बे में थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम निमठोली से बारात कुंवर गांव में आई थी,प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहीं बारात में आये कुछ शराबियों में आपस में कहां सुनी होने पर एक युवक ने नाजायज तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया और तमंचे की बट से युवक की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया फायर होते ही बरातियों में भगदड़ मच गई !
फायरिंग की इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर शोशल मीडिया पर बायरल कर दिया । जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा है । पुलिस मामला संज्ञान में लेकर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है!
