एक और देहदानी देवेश चन्द्र ने भी लिया गया देहदान का संकल्प,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं : बदायूं के राजकीय मेडिकल कालेज, के एनाटमी विभाग में कार्यरत देवेश ने भी देहदान का संकल्प पत्र भर कर मृत्यु उपरांत अपने शरीर का देहदान करने की घोषणा की।

एनाटमी विभाग में देवेश चन्द्र
आयु 48 वर्ष पुत्र जगदीश चन्द्र पाण्डेय, निवासी श्याम नगर,-बदायूँ ने स्वंय से प्रेरित होकर देहदान का संकल्प लिया है।
एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 मुकत्याज हुसैन एवं प्रमोद कुमार, लैब टेक्नीशियन /बॉडी इन्जेक्टर द्वारा पंजीकरण कराया गया साथ ही संकल्प पत्र भी भराया गया।
प्रधानाचार्य डा0 अरूण कुमार द्वारा देहदानी देवेश चन्द्र को देहदान के संकल्प का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डा0 एस0 के0 मिश्रा, डा0 अर्जित गंगवार, डा0 पारूल सक्सेना, डा0 अदिति चौधरी, पुष्पेन्द्र पाल, ओ टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता एवं अरविन्द कुमार उपस्थित रहें।
