अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ज्योति मल्होत्रा पर भड़के Manoj Muntashir, बोले ‘भारत को ऐसे कीटाणु बम से ज्यादा खतरा’

On: May 24, 2025 1:38 PM
Follow Us:
Manoj Muntashir
---Advertisement---

मुंबई । मशहूर गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर Manoj Muntashir ने देश के खिलाफ जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जमकर निशाना साधा। Manoj Muntashirने कहा कि वह एक बात हमेशा कहते आए हैं कि ‘भारत को पाकिस्तान के परमाणु बम से ज्यादा खतरा भारत के ऐसे कीटाणु बम से है।

Jubin Nautiyal: Meri Maa Ke Barabar Koi Nahi | Payal Dev | Manoj Muntashir | Lovesh N |Bhushan Kumar

इनका सफाया होना जरूरी है।’ ज्योति मल्होत्रा इन दिनों गलत वजहों से चर्चा में हैं। ज्योति ने साल 2019 के अगस्त महीने में व्लॉगिंग शुरू की और कुछ ही सालों में फेमस हो गईं। यूट्यूब पर उनके लाखों सब्सक्राइबर्स की बाढ़ है। उन्होंने कई देशों में, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है, जाकर वीडियोज बनाए।

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ज्योति पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों और आईएसआई के संपर्क में थीं। मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होने के चलते केंद्र की एजेंसियां ज्योति से पूछताछ कर रही हैं। इस मामले पर मनोज मुंतशिर शुक्ला ने कहा, “मुझे यह जानकर बड़ी शर्मिंदगी होती है। यूट्यूबर्स का काम भी राष्ट्र निर्माण का है।

Manoj Muntashir यूट्यूबर्स का काम भी राष्ट्र निर्माण का है

जिनको लाखों लोग फॉलो कर रहे हैं, अगर वे देशद्रोह में किसी भी तरह से लिप्त मिले, तो यह बड़े ही खतरे की बात है। यह एक बड़ी चेतावनी और चिंता का विषय है। मुझे लगता है कि हमारी एजेंसियों को, हमारी सुरक्षा एजेंसियों को इस पर और काम करना चाहिए। मैं एक बात हमेशा कहता हूं कि भारत को खतरा कभी पाकिस्तान के परमाणु बम से नहीं है, जो भारत के कीटाणु बम हैं, उनसे बड़ा खतरा है भारत को। यह भारत के कीटाणु बम हैं, इनसे हमें लड़ना चाहिए, इनका सफाया होना चाहिए।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!