अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रदेश में कोविड संक्रमण के मामले में चिंता की कोई बात नहीं: Yogi

On: May 22, 2025 11:15 AM
Follow Us:
Yogi
---Advertisement---

लखनऊ: मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ ने बुधवार को कोविड-19 के नवीनतम उपवेरिएंट जेएन.1 से संबंधित वैश्विक और राष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान Yogi ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण को लेकर चिंता जैसी कोई बात नहीं है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।

जनता दर्शन में बोले CM Yogi , प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय

मुख्यमंत्री Yogi ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। फिर भी थाईलैंड, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में जेएन.1 उपवेरिएंट के चलते संक्रमितों की संख्या में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में भी सतत निगरानी आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और स्वास्थ्य इकाइयां अलर्ट मोड में रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

उन्होने कहा कि कोविड-19 की पिछली लहरों के दौरान जिला अस्पतालों में बनाए गए 10-10 बेड के आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट जैसी अधोसंरचनाओं को स्थायी रूप से क्रियाशील रखा जाए। इन सुविधाओं की नियमित टेस्टिंग और आवश्यकतानुसार रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सेवा प्रणाली से जुड़े अन्य कार्यों में भी प्रशिक्षित कर प्रभावी रूप से उपयोग में लाया जाए, क्योंकि कोविड-19 के दौरान इनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।

मुख्यमंत्री Yogi ने संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में भी संबंधित विभागों को अलर्ट करते हुए कहा कि डेंगू, मलेरिया और कालाजार जैसे मौसमी रोगों से निपटने के लिए अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन को समन्वित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

Yogi  प्रदेश सरकार कोविड समेत सभी संभावित स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार एवं प्रतिबद्ध 

योगी आदित्यनाथ ने अंत में स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार कोविड समेत सभी संभावित स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा राज्य का स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह सजग और सक्षम है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-अमरोहा में ‘जनगणना 2027’ की तैयारियां तेज; पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी प्रक्रिया

मुरादाबाद में दहशत : बाथरूम में घुसा तेंदुआ; परिवार ने सूझबूझ से बचाई जान 

Amroha News-हसनपुर: निजी क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत; 5 मासूमों के सिर से उठा मां का साया 

Amroha News-बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए ‘नैनो उर्वरक’ हैं वरदान, किसान गोष्ठी में दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Amroha News:बसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं छिड़काव के संबंध में गन्ना कृषकों को जागरूक करने हेतु कृषक गोष्टी

Badaun news :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ रचा गया षड्यंत्र सिद्ध करता है सनातन विरोधी है उत्तर प्रदेश सरकार सरकार (ओमकार सिंह)

Leave a Reply

error: Content is protected !!