अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-खाद्य टीम ने आठ प्रतिष्ठानों से 10 खाद्य पदार्थाें के नमूने लेकर परीक्षण को भेजें, कारोबारियो में हड़कंप, व्यापारी प्रतिष्ठान बंद करके भागे

On: May 19, 2025 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खाद्य टीम ने आठ प्रतिष्ठानों से 10 खाद्य पदार्थाें के नमूने लेकर परीक्षण को भेजें,
कारोबारियो में हड़कंप, व्यापारी प्रतिष्ठान बंद करके भागे,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)


बदायूँ: 19 मई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सीएल यादव के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थाे की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत सोमवार को टीम द्वारा विभिन्न 08 खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 10 खाद्य पदार्थाे व पेय पदार्थों के नमूने जाँच हेतु संग्रहित कर सभी को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

टीम द्वारा आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सीएल यादव ने बताया कि बढ़ती गर्मी के मौसम में उपभोग किये जाने वाले अधिसंख्य खाद्य पदार्थों व पेय पदार्थों जैसे पेयजल, शीतल पेय, स्ट्रिंग, एनर्जी ड्रिंक एवं आइसक्रीम व आइसकैण्डी इत्यादि आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त रूप से उपलब्ध कराये जाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 08 प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए गए जिसमें अलापुर दातागंज स्थित सलमान के प्रतिष्ठान से आइसकैण्डी एवं आइसक्रीम का नमूना तथा जितेन्द्र कुशवाहा के प्रतिष्ठान से आइसक्रीम का नमूना, सैदपुर बिसौली स्थित मुकुल के प्रतिष्ठान से आइसक्रीम का नमूना,
सुनील कुमार के प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना तथा संतोष स्वीट् के प्रतिष्ठान से फेशक्रीम का नमूना, उसगवां चौराहा बिल्सी स्थित आशीष माहेश्वरी से लाहौरी जीरा का नमूना, बाबा ट्रेडर्स से फूट ड्रिंक्स एवं कार्बाेनेटेड वेबरेज का नमूना तथा प्रमोद के प्रतिष्ठान से मैंगों ड्रिंक्स सहित कुल 10 नमूने संग्रहित किए गए। सभी को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थाें को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक खाद्य पदार्थाें को बेचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए।
मौके पर उपस्थित जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया गया।
इस अवसर पर जांच टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सीएल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्येन्द्र सिंह तोमर, शहाबुद्दीन, खुशीराम, आजाद कुमार, माता शंकर बिंद मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-IAS नितिन गौड़ ने संभाला नए जिलाधिकारी का कार्यभार, कहा- ‘जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण पहली प्राथमिकता’

Amroha News-अमरोहा में दिखी सामाजिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल: ‘हिन्दू-सिख भाईचारा समागम’ में उमड़ा जनसैलाब

Budaun News: फोन पर बेटी बोली- ससुराल वाले पीट रहे हैं; पिता पहुंचे तो आंगन में पड़ी मिली लाश, हत्या का आरोप

Budaun News: मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने के साथ लगाने बाले डीलर एवं गैराज संचालक के खिलाफ होगी कार्यवाई: एआरटीओ  

Badaun News: जनपद में गन्ना मूल्य भुगतान में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों को मिला सीधा लाभ

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर करायें मामलों का निस्तारण -सुमन तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Leave a Reply