पति की मृत्यु के एक वर्ष बाद ही सास, ननद, नंदोई ने विधवा को मारपीट कर घर से निकला,
जेबर शस्त्र लाइसेंस तथा घरेलू संपत्ति पर भी किया कब्जा,
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर सास ननद नंदोई के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं बदायूं जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैयद बाडा पंजाबी कॉलोनी निवासी विधवा जयंती पत्नी स्वर्गीय लविश जटवानी ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति की मृत्यु लगभग एक वर्ष पूर्ण हो गई थी पति की मृत्यु के उपरांत उसकी सास उमा जटवानी पत्नी नरेंद्र जटवानी, ननद श्वेता बत्रा पत्नी विकास बत्रा, विकास बत्रा पुत्र ना मालूम निवासी जनकपुरी टावर बरेली ने उसके साथ मारपीट कर घर से धक्के देकर बाहर कर दिया तथा उसका शस्त्र लाइसेंस पिस्टल संख्या 10669 छीनकर अपने कब्जे में कर लिया तथा उसका जितना जेवर था वह घरेलू सामान सब पर अपना कब्जा कर लिया मांगे जाने पर उपरोक्त लोग मारपीट करते हैं तथा कहते हैं कि अगर तू घर में आई तो तुझे जान से मार देंगे। प्रार्थिनी वर्तमान में प्लाट नंबर 13/14 निहाल विहार नागलोई दिल्ली में रहती है।
पीड़िता ने शिकायती पत्र में बताया कि वह निहाल विहार नागलोई दिल्ली से अपने घर जा रही थी जहां उन्होंने घर पहुंच कर उपरोक्त सास उमा जटवानी, ननद श्वेता बत्रा नंदोई विकास बत्रा से अपना शस्त्र लाइसेंस पिस्टल तथा अपने जेवर इत्यादि समान मंगा तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर उसे लात घूसों से जमकर मारपीट कर घायल कर दिया उसके शोर मचाए जाने पर पहुंचे मोहल्ले वासियों को देखकर हमलावरों
ने उसका मारना पीटना बंद किया।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या 154 धारा 115/2, 352, 351/2, 127/2 ,314, में मामला दर्ज कर घायल पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है।
