अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-दहेज की मांग पूर्ण न करने पर पति सहित परिजनों ने गर्भवती युवती की गला दबाकर की हत्या, परिजन मौके से फरार

On: May 18, 2025 7:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दहेज की मांग पूर्ण न करने पर पति सहित परिजनों ने गर्भवती युवती की गला दबाकर की हत्या, परिजन मौके से फरार,
ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को मोबाइल से दी जानकारी, परिजन मौके पर पहुंचे युवती के शब को देखकर दहाड़े मार कर रोने लगे,
पुलिस क्षेत्राधिकारी थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को लिया कब्जे में, सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जिला चिकित्सालय,
मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची,
पिता ने पुत्री के ससुराली जनों पर पुत्री की हत्या करने का लगाया आरोप पुलिस को दी तहरीर,


(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान ( बदायूं) थाना मुजरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सराय मुड़िया में एक विवाहिता ने की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई मृत्यु की खबर सुनकर उसके ससुराल वाले युवती को घर पर छोड़कर भाग गए ग्रामीणों ने मामले की जानकारी मृतका के परिजनों को मोबाइल से दी तो आनंन-फानन में मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए तथा पुत्री के सबको देखकर दहाड़े मारकर होने लगे ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी तत्काल थाना अध्यक्ष मुजरिया सुरेंद्र सिंह को दी सुरेंद्र सिंह ने मामले से तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह को अवगत कराया जिस पर दोनों ही अधिकारी गण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मृतका के शब को कब्जे में लेकर सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया इससे जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया फॉरेंसिक टीम ने घटनाक्रम के साक्ष्य एकत्रित किए।
मृतका सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम खेड़ा फतेहपुर थाना जूनाबई तहसील गुन्नौर जनपद संभल ने बताया कि उसने अपनी पुत्री लालतेश की शादी दो-तीन वर्ष पूर्व विजयपाल पुत्र सूरज पाल सिंह निवासी ग्राम सराय मुडिया खागी मैं की थी शादी के बाद से ही उपरोक्त लोग मेरी पुत्री लालतेश को प्रताड़ित करने लगे तथा उसे तरह-तरह की मांग करने लगे मेरी पुत्री ने मुझे कई बार बताया कि उपरोक्त लोग कभी मुझसे कुछ लाने के लिए कहते हैं कभी कुछ लाने के लिए कहते हैं तथा मेरे इंकार करने पर मेरे साथ मारपीट एवं गाली गलौज करते हैं तथा कहते हैं कि हम तुझे मार कर विजयपाल की दूसरी शादी कर लेंगे तथा हमें दूसरी शादी से मनमर्जी का दहेज मिलेगा मैं उपरोक्त लोगों को कई बार समझाने की कोशिश की परंतु उपरोक्त लोग मानने को तैयार नहीं थे पिता सत्यपाल सिंह ने पुत्री ललतेश की हत्या करने के लिए सूरजपाल विजयपाल आदि लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर मेरी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी हत्या के उपरांत उपरोक्त लोग भाग गए।
पीड़ित पिता ने बताया कि उसे जानकारी मिली है कि कल शाम से विजयपाल सिंह के परिवार वाले मेरी पुत्री के पीछे पड़े थे उसे गाली गलौज और मारपीट कर रहे थे जिसका शोर सरावा गांव में काफी ग्रामीणों ने सुना है उपरोक्त लोगों ने ही मेरी पुत्री की हत्या की है पीड़ित पिता ने बताया कि मेरी पुत्री के पास एक वर्षीय पुत्री है तथा वह गर्भवती है। पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मृतका ललतेश के शव को शील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है।।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!