अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कांग्रेस संगठन बेहतर कार्य कर रहा है – Arun Yadav

On: May 17, 2025 10:34 PM
Follow Us:
Arun Yadav
---Advertisement---

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Arun Yadav ने आज कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन बेहतर कार्य कर रहा है और आने वाले दिनों में यह और मजबूत होगा।

“Baby John”: Varun Dhawan’s lackluster action adventure

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Arun Yadav  ने यहां यूनीवार्ता से चर्चा में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने एक वर्ष से अधिक के कार्यकाल में युवाओं को भी काफी मौका दिया। वे स्वयं काफी मेहनत कर रहे हैं और सभी को साथ लेकर भी चल रहे हैं।

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का प्रतिनिधित्व करने वाले यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के हाल में नियुक्त किए गए प्रभारी हरीश चौधरी भी संगठन को और मजबूती देने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। यह इसी बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने लगभग तीन माह के दौरान ही राज्य के काफी बड़े हिस्से का दौरा कर संगठन की बैठकें ली हैं। चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में पटवारी के साथ जाकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की है।

Arun Yadav सभी पार्टी के ध्वज तले एकजुट हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं

एक सवाल के जवाब में Arun Yadav  ने इस बात से इंकार किया कि प्रदेश संगठन में गुटबाजी है। उन्होंने कहा कि नेताओं के बीच किसी विषय विशेष पर विचार अलग अलग हो सकते हैं, लेकिन सभी पार्टी के ध्वज तले एकजुट हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

इसी से जुड़े एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी भले ही कई वर्षों से राज्य में सत्ता से बाहर है, लेकिन यहां की “परेशान जनता” को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विकल्प चाहिए है और वह कांग्रेस के रूप में ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी अगले विधानसभा चुनाव में काफी वक्त है और हमारे कार्यकर्ताओं की संख्या भी बढ़ेगी और सभी कार्यकर्ता सक्रिय भी होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply