अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश में ‘इंडिया’ ब्लॉक नहीं रहेगा और न ही कांग्रेस रहेगी : Chalavadi Narayana Swamy

On: May 17, 2025 9:30 AM
Follow Us:
Chalavadi Narayana Swamy
---Advertisement---

बेंगलुरु। कर्नाटक विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भाजपा के Chalavadi Narayana Swamy ने शुक्रवार को कहा कि देश में ‘इंडिया’ ब्लॉक और कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के एक बयान पर टिप्पणी करते हुए Chalavadi Narayana Swamy ने यह बात कही। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सेना के अधिकारियों के प्रति जातिसूचक टिप्पणी को लेकर भी उन्होंने विपक्षी नेताओं पर पलटवार किया।

Himachal Pradesh में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Chalavadi Narayana Swamy ने समाचार एजेंसी आईएएनएस ने बात करते हुए कहा, “कुथूर मंजूर को पाकिस्तान में देखकर आना चाहिए कि वहां अटैक हुआ है या नहीं। पाकिस्तान पूरी दुनिया को समझा रहा है कि भारत ने उस पर हमला कर दिया, उसके लोगों को मारा। पाकिस्तान की बी टीम कांग्रेस क्यों नहीं ऐसा बोल रही है। सदन में हरिप्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान मित्र राष्ट्र है। पाकिस्तान से कांग्रेस की नजदीकी का इससे बड़ा सबूत और क्या चाहिए।”

उन्होंने कहा, “एक तरफ कांग्रेस कह रही है कि वह देश और सेना के साथ है जबकि दूसरी ओर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने वाले विधायक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है. वहीं शशि थरुर सेना और देश के समर्थन में बयान दे रहे हैं तो उनके लिए लक्ष्मण रेखा लांघने वाली बात कही जा रही है। यह कांग्रेस के डबल स्टैंडर्ड को दिखाता है।”

कांग्रेस नेता कुथूर मंजूर ने ‘ऑरपेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान में हुए नुकसान के सबूत मांगे थे।

नारायण स्वामी ने कहा, “पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर लोगों को मारा था। यह भाजपा ने नहीं कहा था। खुद उस महिला ने कहा था जिसका पति मारा गया। अब इससे ज्यादा क्या सबूत चाहिए। 26 लोगों को उस समय मारा गया, उस पर बात होनी चाहिए। भारत ने कैसे पाकिस्तान को जवाब दिया, उस पर बात होनी चाहिए। राजनीतिक लाभ लेने के लिए कोई बात नहीं होनी चाहिए।”

Chalavadi Narayana Swamy ऑपरेशन सिंदूर के लिए अच्छी रणनीति बनाई गई. सिंदूर महिलाएं लगाती हैं, इसलिए महिलाओं को आगे रखकर प्रधानमंत्री ने रणनीति बनाई

Chalavadi Narayana Swamy ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के लिए अच्छी रणनीति बनाई गई. सिंदूर महिलाएं लगाती हैं, इसलिए महिलाओं को आगे रखकर प्रधानमंत्री ने रणनीति बनाई। वहां जाति धर्म को नहीं देखा गया। हमने महिलाओं के माध्यम से 100 के लगभग आतंकवादियों को मारकर पाकिस्तान को सबक सिखाया। सेना पर जाति और धर्म सूचक शब्दों का प्रयोग नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ” ‘इंडिया’ गठबंधन नहीं रहेगा और इंडिया में कांग्रेस नहीं रहेगी। राहुल गांधी कुछ बोलते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ और बोलते हैं, और पार्टी के दूसरे नेता कुछ और बोलते हैं। अब तो कांग्रेस को ढूंढना पड़ता है कि वह किधर है। अभी तो ‘इंडिया’ गठबंधन के दल ही कांग्रेस के खिलाफ हैं। दिल्ली में कांग्रेस को केजरीवाल ने छोड़ दिया। बंगाल में ममता बनर्जी ने छोड़ दिया। इस तरह कांग्रेस खत्म होने वाली है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!