जबलपुर/इंदौर: मध्यप्रदेश के Jagdish Deora ने जबलपुर में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश, सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। कांग्रेस ने इसे सशस्त्र बलों की वीरता का अपमान बताया।
Vice President Jagdeep Dhankhar ने कहा, ‘संसद ही सर्वोच्च’, निर्वाचित प्रतिनिधि संविधान के ‘अंतिम स्वामी’
कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उपमुख्यमंत्री Jagdish Deora के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री विजय शाह सेना की बहादुर कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकवादियों की बहन’ करार देते हैं और उपमुख्यमंत्री Jagdish Deoraसेना को ‘मोदी के चरणों में नतमस्तक’’ बताते हैं, जबकि मुख्यमंत्री से मीडिया सवाल करे, तो वह झल्ला कर ऊलजलूल जवाब देते हैं।
Jagdish Deora कांग्रेस नेता ‘ईर्ष्या के भाव के कारण’ उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे
उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय भाजपा उन्हें संरक्षण दे रही है। बयान पर विवाद पैदा होने के बाद देवड़ा ने कहा,‘मेरा मन यह देखकर बड़ा आहत है कि मेरे बयान को गलत तरह से पेश किया जा रहा है। मेरे कहने का मतलब यह था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पराक्रम दिखाने वाली भारतीय सेना के चरणों में देश की जनता प्रणाम करती है।’
उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता ‘ईर्ष्या के भाव के कारण’ उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। देवड़ा ने कहा, ‘मेरे बयान को गलत तरह से पेश करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।’

