अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सीडीएस चौहान, तीनों सेना प्रमुख President Murmu से मिले

On: May 15, 2025 11:03 AM
Follow Us:
President Murmu
---Advertisement---

नयी दिल्ली: President Murmu :चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह तथा नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के साथ बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

ईमानदारी, सच्चाई और सादगी के जीवन मूल्यों का पालन करने वाले अधिक सुखी : President Murmu

इन शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों, उनके अड्डों और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों के अभियान- ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।राष्ट्रपति भवन ने इस बारे में सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,“ राष्ट्रपति को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी गयी। ”

President Murmu ने अपने सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की

इस पोस्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की, जिसने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जवाब को शानदार सफलता बना दिया। राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!