अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- सपा ने बिसौली विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को किया मनोनीत

On: May 11, 2025 9:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सपा ने बिसौली विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को किया मनोनीत

सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का किया इजहार, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं : समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष ने सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट को समाजवादी पार्टी बिसौली विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया । उनके मनोयन की खबर मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

मनोनीत सपा विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पूरे मनोयोग के साथ जुट जाए। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे जनपद में पार्टी का झंडा बुलंद करना है।

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव सोमेश प्रताप ने कहा कि एड. सुरेंद्र सिंह यादव को संगठन के बारे में काफी अनुभव है और अब पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ेगा।

सुरेंद्र सिंह यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बिसौली विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह-जगह मिठाई बाटी।

इस मौके पर सुबोध भदोरिया, पुष्पेंद्र मौर्य, संजीव यादव, अमर सिंह यादव, मुनेंद्र यादव, ठाकुर तेजवीर सिंह, मुनव्वर अली, अफजल, अरविंद, जगतपाल सिंह, प्रताप सिंह, मूलचंद दीक्षित, जगदीश चंद्र शर्मा, आदेश पटेल, सत्यवीर सिंह, सर्वेश दिवाकर, जितेंद्र सागर, डिंपल सिंह, हनी गुप्ता, नेत्रपाल पाली, सतपाल प्रजापति आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!