अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने नगर में किया फ्लेग मार्च

On: May 10, 2025 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने नगर में किया फ्लेग मार्च,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं : जनपद के बिसौली नगर में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।

फ्लैग मार्च विभिन्न बाजारों भीड़भाड़ वाले स्थान और सार्वजनिक जगहों पर पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने मातहतों को निर्देशित किया कि वह आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखें और शक होने पर तलाशी भी लें तथा वाहनों की बारीकी से जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर कड़ी नजर रखें।

इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी।

उन्होंने लोगों को चेताया कि किसी तरह की गलत हरकत या अशांति फैलाने की कोशिश की तो किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

गश्त के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया, हाईवे चौकी प्रभारी मुकेश कुमार, बुध बाजार चौकी इंचार्ज अमित चौहान, एसआई योगेन्द्र कुमार, देवेंद्र पाल, राजीव विश्नोई, राघव कुमार, अंकित कुमार, मोहित कुमार, संजीव चौहान, नेमसिंह, समयपाल आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!