अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-शिव मंदिर पर बेहोशी मिले युवक को मिले युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया

On: May 10, 2025 7:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शिव मंदिर पर बेहोशी मिले युवक को मिले युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, मौत,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं : जनपद के बिसौली नगर में विधुत घर के पास बने शिव मंदिर पर एक युवक बेहोशी की हालात मे मिला। जानकारी मिलते ही बिजली घर के कर्मचारियों ने एम्वुलेन्स बुला कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नगर की तहसील कॉलोनी निवासी तीस वर्षीय निक्की पुत्र पप्पू सुबह मंदिर पर पूजा करने आया। लोगो ने बताया मृतक नशे का आदी था, जो कभी कभी पूजा के बाद मंदिर के बरामदे में ही सो जाता था। हर दिन की तरह आज शनिवार को भी पूजा करने के बाद निक्की मंदिर के फर्श पर ही सो गया।

मंदिर में पूजा अर्चना करने गए लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया आवाज दी। आवाज न देने पर भक्तों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को बताया। सूचना पर स्वजन भी आ गए। सीएचसी पर चिकित्सक ने निक्की को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराई जाने से इनकार कर दिया तथा शव को घर ले गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply