अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आतंकवाद के खिलाफ अभियान के लिए देश सेना का आभारी : Sachdeva

On: May 10, 2025 4:14 PM
Follow Us:
Sachdeva
---Advertisement---

नयी दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र Sachdeva ने कहा है कि देश का जन- जन ऑपरेशन सिंदूर के जरिये आतंकवाद पर ठोस प्रहार करने और उसके बाद आतंकवाद के संरक्षक पाकिस्तान के भारतीय सीमा पर हमलों का करारा जवाब देने के लिए भारतीय सेना का आभारी है।

किराड़ी में विकास का आतिशी का दावा झूठा है: Sachdeva

Sachdeva ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से कहा,“आज देश का जो वातावरण है, उसमे हर दिल्लीवासी की भी सरकारी निर्देशों के पालन करने की जिम्मेदारी है और हमें अपने परिवार के साथ ही अपने बच्चों को भी जागरुक रखने की जरुरत है।”

उन्होंने कहा कि देश में जो स्थिति है, उसको लेकर रेखा गुप्ता सरकार भी पूरी तरह से तैयार है और आम जन को अलर्ट करने के लिए आज दिल्ली सरकार द्वारा ‘एयर रेड सायरन’ लगाया गया है।

उन्होंने कहा,“हमें भी एक जिम्मेदार नागरिक की तरह सरकार द्वारा बाताए गए निर्देषों का अनुसरण करना चाहिए। इसके साथ ही लोकल पुलिस को भी उनके कामों में सहयोग देना चाहिए।”

भाजपा नेता ने कहा कि इस पूरी लड़ाई में सोशल मीडिया की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए आप सभी किसी भी प्रकार की वीडियों को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता और उसकी विश्वनीय स्रोतों के बारे में जरूर विचार करें। उन्होंने कहा कि साइबर अटैक जैसी कायरता भी हो सकती है, इसलिए किसी भी प्रकार के लिंक को सोच समझकर ओपन करें।

Sachdeva हमें भी एक जिम्मेदार नागरिक की तरह सरकार द्वारा बाताए गए निर्देषों का अनुसरण करना चाहिए

उन्होंने लोगों से अपील की कि भारतीय सेना द्वारा जारी किए गए संवाददाता सम्मेलन पर विश्वास करें और सरकार द्वारा दी गई जानकारी एवं निर्देश पर अमल करें। उन्होंने कहा कि सेना की या किसी भी प्रकार की ऐसी जानकारी जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो, उसे सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply