अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather News : देहरादून सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

On: May 10, 2025 11:53 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather News
---Advertisement---

Uttarakhand Weather News : प्रदेश के कई जिलों में आज (शनिवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather News : तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना

इन जिलों के अधिकतर हिस्सों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर मौसम में ठंडक और बदलाव महसूस हो सकता है।

Uttarakhand में अब किताबी पढ़ाई के साथ हुनर की भी उड़ान, शिक्षकों को मिली खास ट्रेनिंग

 

Uttarakhand Weather News : आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

11 मई तक प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा, खासकर पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 12 मई से पूरे प्रदेश के मौसम में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply