अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

48 घंटे के अंदर पाकिस्तान के पास हमला करने की क्षमता नहीं बचेगी : Avadhesh Prasad

On: May 9, 2025 8:31 PM
Follow Us:
Avadhesh Prasad
---Advertisement---

अयोध्या। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच समाजवादी पार्टी के सांसद Avadhesh Prasad ने कहा है कि भारतीय सेना पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने दावा किया कि अगले 48 घंटे के भीतर पाकिस्तान के पास हमला करने की क्षमता नहीं बचेगी।

पीएम मोदी से ‘Chhaava’ की तारीफ सुन शविक्की कौल गदगद, बोले- ‘शब्दों से परे सम्मान’

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया हुआ है। इसके तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में गुरुवार रात भारत की उत्तरी और पश्चिमी सीमा क्षेत्रों पर कई मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसको भारत ने हवा में ही नाकाम कर दिया और सख्त जवाबी कार्रवाई भी की।

शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सपा सांसद Avadhesh Prasad ने कहा कि हमारी सेना का इतिहास बहादुरी और गौरव से भरा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान देश की सीमा पर जवाबी हमला कर रहा है। लेकिन, हमारी वीर सेना के जवान पाकिस्तान के हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। मैं अपने बहादुर जवानों का स्वागत करता हूं। जिन्होंने अपना गौरवशाली इतिहास दोहराया है। दुनिया के लोग हमारी देश की सेना का लोहा मानते हैं।

सपा सांसद Avadhesh Prasad ने 1965 के युद्ध के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि जब भारत पर अटैक हुआ तब में डीएवी कॉलेज में एमए का छात्र था। कॉलेज के हॉस्टल में रहता था। मैंने उस दौरान एक वक्त का खाना सेना के लिए समर्पण कर दिया था। हमारे साथ पढ़ने वाली हमारी बहनों ने अपने जेवरात भी दे दिए थे।

Avadhesh Prasad  जब भी हमारे देश पर संकट आया, पूरे देश ने एकजुटता दिखाई

सपा सांसद Avadhesh Prasad ने कहा कि इस तरह की कहानी बताती है कि जब भी हमारे देश पर संकट आया, पूरे देश ने एकजुटता दिखाई। हमारे नेता अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद साफ कर दिया था कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ जो भी फैसला लेगी हम उनके साथ मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान की हमारी सेना ऐसी हालत कर देगी वह हमला करने की क्षमता में नहीं रहेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सपा सांसद ने कहा कि निश्चित तौर से पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों का ठिकाना था। भारतीय सेना ने हमेशा के लिए उनके ठिकानों को तबाह कर दिया है। हमारी सेना लगातार आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!