अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिहार के Begusarai में ‘सम्मान निधि’ बन रही किसानों के लिए वरदान

On: May 5, 2025 3:09 PM
Follow Us:
Begusarai
---Advertisement---

बेगूसराय। बिहार के Begusarai जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बढ़ती महंगाई के इस दौर में जहां किसान अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए आर्थिक तंगी से परेशान थे, वहीं यह योजना उनकी जिंदगी में एक नई उम्मीद लेकर आई है।

Begusarai के डीएम को बनाया बंधक, आधा दर्जन थाना की पुलिस छुड़ाने पहुंची

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। यह राशि न केवल उनकी दैनिक जरूरतें पूरी करने में मदद कर रही है, बल्कि खेती-बाड़ी के लिए समय पर संसाधन जुटाने में भी सहायक सिद्ध हो रही है। किसान इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं और इसे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार का एक बड़ा कारण मान रहे हैं।

Begusarai के मटिहानी प्रखंड के सिहमा गांव के 55 वर्षीय किसान विद्यानंद सिंह इस योजना के लाभार्थियों में से एक हैं। उन्होंने बताया कि वह छोटे किसान हैं और दो-तीन बीघे जमीन पर खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पहले खेती के लिए खाद, बीज और अन्य जरूरी चीजों के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ता था, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो जाती थी।

Begusarai योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता

लेकिन जब से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें सालाना 6,000 रुपए मिलने शुरू हुए हैं, तब से उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। अब वह समय पर खाद और बीज खरीद पाते हैं और कर्ज के बोझ से भी मुक्ति मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए ऐसी योजना शुरू की है, जिससे हमारा भरण-पोषण आसान हो गया है। इसके लिए हम उनका बार-बार धन्यवाद करते हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply