अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- समाजसेवियों द्वारा दान में दिये गए 560 कुंटल भूसे को सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

On: May 3, 2025 9:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समाजसेवियों द्वारा दान में दिये गए 560 कुंटल भूसे को सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं : बदायूं जनपद के विकास खण्ड सलारपुर के कई समाज सेवी ग्राम प्रधानों ने 560 कुंतल भूसा दान में दिया। समाजसेवियों से एकत्रित किए गए भूसे के वाहनों को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर चिन्हित गौशालाओं के लिए रवाना किया ।

विकास खण्ड सलारपुर क्षेत्र के ग्राम प्रधान करतोली, सादुल्लापुर भित्तारा, बिछुरैया, मलिकपुर, मुल्लापुर, फरीदपुर नौसाना, घटबेहटी, नरखेड़ा, लाहीफरीदपुर व ढकिया के ग्राम प्रधानों द्वारा 560 कुण्टल भूसा दान में दिया गया,जिसे शनिवार को हरी झण्डी दिखाकर महेश चन्द्र गुप्ता, सदर विधायक द्वारा गौशालाओं पर गौ माता की भोजन के लिए रवाना किया गया।

विधायक ने इस मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधानों से भूसादान की अपील करने पर ग्राम प्रधानों द्वारा 750 कुण्टल भूसा और दान करने का आश्वासन दिया गया।

इस मौके पर डा० संजीव भुईयार, पशु चिकित्साधिकारी, नितिन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर, श्रीमती विचित्रा देवी, ब्लॉक प्रमुख, अनेकपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति उपस्थित थे।

बॉक्स..

सचिव की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए किया गया सम्मानित

___नितिन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर द्वारा अवगत कराने पर कि भूसा दान एवं गौवंश आश्रय स्थल के संचालन में कृपाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अत्यन्त मेहनत के साथ कार्य किया जा रहा है तथा इनके प्रयासों से ही भूसादान संभव हुआ है, सदर विधायक द्वारा सचिव की प्रशंसा करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!