नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul गांधी ने कहा है कि जाति जनगणना करने का सरकार का फैसला सराहनीय है और यह कदम उसने हमारे इस बारे में चलाए गए अभियान की दबाव में उठाया है।
पहलगाम हमले पर PM मोदी एक्शन लें, समय बर्बाद न करें- Rahul Gandhi
Rahul गांधी ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा की सरकार ने यह फैसला कांग्रेस के गंभीरता से चलाए गए अभियान के दबाव में लिया है और उसका यह फैसला सही है जिसे कांग्रेस समर्थन करती है। यह सही फैसला है और वह सरकार के इस फैसले की तारीफ करते हैं।
Rahul ने कहा कि जाति गणना पहला कदम है। इसको लेकर सही सवाल पूछे जाने चाहिए और यह जनगणना नौकरशाही रवैया से नहीं बल्कि सच मे जनता के बीच जाकर होनी चाहिए। तेलंगाना में सरकार ने जो मॉडल जाति जनगणना के लिए अपनाया है वही तरीका केंद्र सरकार को भी अपनाना चाहिए।
Rahul जाति जनगणना के लिए हमने व्यापक तरीके से अभियान चलाया था और हमारे अभियान का असर
उन्होंने कहा ‘जाति जनगणना के लिए हमने व्यापक तरीके से अभियान चलाया था और हमारे अभियान का असर है कि उसके दबाव में सरकार ने यह फैसला लिया और हम इस फैसले का समर्थन करते हैं। सरकार ने जाति जनगणना के हमारे विजन को स्वीकार किया है लेकिन अब उसे इसको लेकर समय सीमा भी बतानी होगी कि वह कब तक यह काम करेगी।
हमने पहले ही कहा था कि जाति जनगणना करके रहेंगे और रिजर्वेशन की सीमा की 50 फ़ीसदी दीवार खत्म करेंगे। एक बार जाति के आधार पर जनसंख्या का पता चलेगा तो उसके आधार पर विकास प्रक्रिया को शुरू किया जा सकेगा। मजदूर, आदिवासी दलित, पिछड़ा वर्ग को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

