अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पहलगाम हमले को मोदी-शाह का साजिश वाले बयान के बाद MLA Aminul Islam गिरफ्तार, 16 गिरफ्तार

On: April 29, 2025 7:55 PM
Follow Us:
MLA Aminul Islam
---Advertisement---

गुवाहाटी। सियासत के इस बवंडर की चपेट में असम के धिंग से विधायक MLA Aminul Islam आ गए हैं। पहलगाम के हमले को लेकर देश में सियासी भूचाल की स्थिति बनी हुई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।  23 अप्रैल को दिए गए उनके बयान ने न केवल राज्य में सियासी हलचल मचा दी, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार को सख्त कार्रवाई के लिए भी मजबूर कर दिया।

MLA ने सुनीं लोगों की समस्याएं, किया मौके पर समाधान

इस बयान के बाद असम पुलिस ने MLA Aminul Islam इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलवामा हमले की तरह ही, MLA Aminul Islam ने पहलगाम कांड को भी “सरकारी साजिश” करार देते हुए कहा था कि केंद्र सरकार बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति करती है।

MLA Aminul Islam गर केंद्र सरकार पहलगाम मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराती तो हम मानेंगे कि ये मोदी-शाह की साजिश थी

नगांव में प्रचार के दौरान उनके 2 मिनट 45 सेकंड के बयान में MLA Aminul Islam ने कहा- “अगर केंद्र सरकार पहलगाम मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराती तो हम मानेंगे कि ये मोदी-शाह की साजिश थी।”

इस बयान के बाद 24 अप्रैल को असम पुलिस ने उन पर राजद्रोह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने सख्त लहजे में कहा : “देश की एकता पर सवाल उठाने वाले ऐसे गद्दारों को बख्शा नहीं जाएगा।” BJP ने इस बयान को “राष्ट्रविरोधी” करार देते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की, जबकि अमीनुल की पार्टी AIUDF ने खुद को बयान से अलग कर लिया। पार्टी ने कहा कि यह अमीनुल के निजी विचार हैं, पार्टी की नहीं।

16 गिरफ्तारियां और बढ़ती सख्ती : अमीनुल इस्लाम अकेले नहीं हैं जिन्हें इस मामले में अरेस्ट किया गया। पहलगाम हमले के बाद असम में अब तक 16 लोगों को “उकसावे और देशद्रोही बयान” देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर ‘भड़काऊ पोस्ट’ और विडियो बयानों के आधार पर ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!