अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana News Hindi : स्वाति फोगाट को UPSC पास करने पर फोगाट खाप ने किया सम्मानित

On: April 27, 2025 3:42 PM
Follow Us:
Haryana News Hindi
---Advertisement---

Haryana News Hindi : हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव मोड़ी निवासी स्वाति फोगाट ने UPSC परीक्षा में 306वीं रैंक हासिल की है। इस बड़ी उपलब्धि पर फोगाट खाप ने उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह उनके गांव में आयोजित किया गया, जहां खाप के प्रधान और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। फोगाट खाप प्रधान ने स्वाति से आग्रह किया कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखें और कभी किसी निर्दोष के साथ अन्याय न होने दें।

 

Haryana News Hindi : सपनों की उड़ान मामा के घर से शुरू

स्वाति फोगाट ने बताया कि उन्होंने बचपन में मामा के घर से आसमान में उड़ता जहाज देखा था और तभी से उन्होंने ऊँचा उड़ने का सपना देख लिया था। जैसे-जैसे वे बड़ी हुईं, देश सेवा का सपना उनके मन में बस गया। अपने लक्ष्य को तय करके उन्होंने लगातार मेहनत की और अंततः UPSC में सफलता हासिल की।

 

Haryana 50 करोड़ रुपए के सरकारी गबन का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

 

Haryana News Hindi : बेटियों की शिक्षा और खेल पर रहेगा फोकस

स्वाति ने कहा कि वे गांव की मिट्टी से निकलकर इस मुकाम तक पहुँची हैं और अब उनका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा और खेल को बढ़ावा देना है। उन्हें जिस भी क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलेगा, वे वहां कुछ खास करके दिखाना चाहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और वे हर फील्ड में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं।

 

Haryana News Hindi : युवाओं को दी प्रेरणा

स्वाति फोगाट ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने बताया कि यदि सही दिशा में और सच्चे इरादों के साथ मेहनत की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है, खासकर उन बेटियों के लिए जो बड़े सपने देखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजस्थानी सिनेमा को मिली नई उड़ान, बॉलीवुड-टॉलीवुड की तर्ज पर अब ‘रॉलीवुड’ (Rollywood) कहलाएगी इंडस्ट्री

मुंबई में होगा ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन, मशहूर सिंगर अरविंदर सिंह बनेंगे मुख्य आकर्षण

महाराष्ट्र में पहली बार ‘कर्वी ग्लैमर’ का जलवा: मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया प्लस साइज 2026 के विजेताओं का हुआ ऐलान

मुंबई में सजेगा ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ का भव्य मंच, अभिनेता-निर्देशक सुजैल खान होंगे मुख्य अतिथि

मुंबई में ‘Miss and Mrs India 2026’ और नारी शक्ति सम्मान का भव्य आयोजन, सितारों का लगा मेला

Entertainment News : ‘वीरांगना अवार्ड समारोह’ की शान बढ़ाएंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदीपा डे 

Leave a Reply

error: Content is protected !!