अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर वेदांता ग्लोबल स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, छात्रों ने लगाई एकता दौड़

On: October 31, 2026 2:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha News सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर वेदांता ग्लोबल स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, छात्रों ने लगाई एकता दौड़

 

अमरोहा। तहसील क्षेत्र के ढबारसी स्थित वेदांता ग्लोबल स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Amroha News सीएम युवा उद्यमी योजना: 739 युवाओं को मिला ऋण, प्रदेश में चौथे पायदान पर चमका अमरोहा

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री अरुण त्यागी, अध्यक्ष श्री सरवन कुमार त्यागी एवं प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

इस दौरान शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन परिचय, उनके संघर्षों तथा देश की रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, प्रभावशाली भाषण और लघु नाटिका के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में ‘रन फॉर यूनिटी’ यानी एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Amroha News

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अरुण त्यागी, अध्यक्ष सरवन कुमार त्यागी, प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply