अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chhattisgarh : मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली ढेर

On: April 25, 2025 10:05 AM
Follow Us:
Chhattisgarh
---Advertisement---

रायपुर: Chhattisgarh और तेलंगाना की सीमा पर सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगे पड़ोसी राज्य तेलंगाना की सीमा पर नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान के लिए भेजा गया था।

Chhattisgarh में 7 नक्सली गिरफ्तार

दल जब दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित करेगुट्टा की पहाड़ी वाले इलाके में था तब सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई और तीन वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गईं। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। इस मुठभेड़ के साथ ही इस वर्ष अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 144 नक्सली मारे गए हैं।

Chhattisgarh  मार्च 2026 तक नक्सल समस्या को समाप्त करने की घोषणा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस महीने की पांच तारीख को दंतेवाड़ा में कहा था कि नक्सली ‘हमारे अपने लोग’ हैं और जब वे मारे जाते हैं तो कोई भी खुश नहीं होता। केंद्र सरकार ने देश से मार्च 2026 तक नक्सल समस्या को समाप्त करने की घोषणा की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!