अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-बाइक से सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक गई चोरीबाइक स्वामी ने पूरे सिस्टम पर ही उठा दी उंगली, पुलिस तथा अधि, अधि, नगर पालिका पर निगाहेबानी के लिए लगाए गए नगर में तीसरे नेत्र की खराबी पर उठाए सवाल,

On: April 22, 2025 8:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बाइक से सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक गई चोरी,
बाइक स्वामी ने पूरे सिस्टम पर ही उठा दी उंगली,
पुलिस तथा अधि, अधि, नगर पालिका पर निगाहेबानी के लिए लगाए गए नगर में तीसरे नेत्र की खराबी पर उठाए सवाल,
अधिशासी अधिकारी की भूमिका भी बाइक चोरी में संदिग्ध बताई,
मामले की बाइक स्वामी ने अज्ञात चोर सहित अधिशासी अधिकारी की कार्य प्रणाली की जांच किए जाने की मांग,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं: बदायूं जनपद के थाना उसैहत क्षेत्र के ग्राम नरपत नगला निवासी याद राम पुत्र द्वारका ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी प्लैटिना बजाज मोटरसाइकिल संख्या यूपी 24 एवी 1165 लेकर सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी गया था जहां बाहर बाइक खड़ी करके बस सब्जी लेने अंदर चला गया जब लौट कर आया तो उसे बाइक नहीं मिली पता चल कोई अज्ञात चोर उसे चोरी करके ले गया है इधर-उधर देखने पर पता चला तो लोगों ने बताया की नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में सुरक्षा के वास्ते सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं उन कमरों के माध्यम से चोरों का पता लगाया जा सकता है प्रार्थी ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने कैमरे की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद जाने को कहा जिस पर प्रार्थी ने फोन करके अलसती अधिकारी से कैमरे की सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जाने का अनुरोध किया जिस पर अधिशासी अधिकारी ने कैमरे खराब होने की जानकारी उपरोक्त याद राम को भी जिस पर यादराम ने अधिशासी अधिकारी से कैमरे को दुरुस्त रखने का अनुरोध किया तो आरोप है अधिशासी अधिकारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
पत्र में यादराम ने बताया की बाइक चोरी में अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर में सुरक्षा के वास्ते लगवाए गए कमरे खराब पड़े होने से उनकी भूमिका भी संदेश नजर आती है इसलिए उनकी भूमिका की भी पुलिस द्वारा जांच की जाए कि आखिर शासन के निर्देश के बावजूद सीसीटीवी कैमरे खराब क्यों पड़े हुए हैं। बाइक पीड़ित यादराम द्वारा थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद नगर में सीसीटीवी कैमरे जो शासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से लगवाए गए हैं उस सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुल गई तथा यादराम ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर ही उंगली खड़ी कर दी जिसकी नगर में व्यापक चर्चा हो रही है।
पुलिस ने यादराम की प्रार्थना पत्र पर अपराध संख्या 68 धारा 303/2 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है,!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!