चंडीगढ़। Naib Singh Saini हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में खेतों में हो रही अचानक आगजनी की घटनाओं से फसलों व पशुओं को हुए नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए किसानों को मुआवजे देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां सिविल सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
हरियाणा की Naib Singh Saini सरकार का बड़ा ऐलान, पिंजौर में 100 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी, जल्द शुरू होगा काम
Naib Singh Saini ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में निर्णय ले रही है। हमारी सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में हुई आगजनी की घटनाओं से फसलों या पशुओं सम्बंधित जान – माल का नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि ऐसे सभी प्रभावित किसानों को शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा।
Naib Singh Saini प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में निर्णय ले रही
मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे आगजनी से संबंधित घटनाओं की रिपोर्ट लें। प्रभावित किसान संबंधित उपायुक्तों के समक्ष आवेदन करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया अमल में लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि नुकसान से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की बुवाई के लिए बीज और खाद में भी मदद की जाएगी, ताकि किसानों को आर्थिक रूप से बोझ न झेलना पड़े।

