अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha को उत्तर प्रदेश सरकार से मिली 21 एम्बुलेंस

On: April 11, 2025 4:53 PM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

स्वास्थ्य विभाग जनपद Amroha को उत्तर प्रदेश सरकार से मिली 21 एम्बुलेंस, जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स जी शिक्षा विधायक श्री हरि सिंह ढिल्लों जी ने विधिवत पूजन अर्चन कर फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से एम्बुलेंसों को किया रवाना

Amroha: ई रिक्शा चलाने वाले करले ये काम नहीं तो 20 अप्रैल के बाद जप्त हो जाएंगे ई रिक्शा

Amroha स्वास्थ्य विभाग को मिली 08,108 एंबुलेंस व 102, 13 एम्बुलेंस, जनपद वासियों को बधाई शुभकामनाए, मिली बड़ी सौगात ,यह अमरोहा के लिए खुशी और गौरव की बात, अवश्य ही यह मरीज को दूर दराज से अस्पताल तक लाने ले जाने में लाभकारी सिद्ध होगी-जिलाधिकारी

आज जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स जी व माननीय शिक्षक विधायक श्री हरि सिंह ढिल्लों जी की उपस्थित में कलेक्ट्रेट परिसर Amroha से उत्तर प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य विभाग जनपद अमरोहा को मिली 21 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता जी ने विधिवत पूजन अर्चन कर नारियल फोड़ कर स्वास्तिक चिन्ह बनाकर श्री हरि सिंह ढिल्लो जी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर विकास खण्डों के लिए एंबुलेंस को रवाना किया ।

Amroha  जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्त वत्स जी ने बताया कि जनपद अमरोहा स्वास्थ्य विभाग के लिए 21 एंबुलेंस मिली है जिसमें 8 एम्बुलेंस 108 और 13 एम्बुलेंस 102 हैं यह जनपद अमरोहा को बड़ी सौगात मिली है जनपद वासियों के लिए खुशी और गौरव की बात है ।

इससे जनपद अमरोहा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मरीजों को लाने ले जाने अस्पताल तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी इस प्रकार यह जनपद वासियों के लिए अनेक प्रकार से लाभकारी सिद्ध होगी । शिक्षक विधायक श्री हरि ढिल्लो जी ने जनपद वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग को 21 एम्बुलेंस मिली है इससे अवश्य ही जनपद वासियों को लाभ मिलेगा ।

Amroha 21 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

कहा उत्तर प्रदेश सरकार हर विभाग की प्रगति के लिए कार्य कर रही है पहली बार संविदा और शिक्षामित्र को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा गया है । सभी योजनाओं और व्यवस्थाओं में उत्तर प्रदेश नंबर वन है। पारदर्शिता के साथ सभी वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और स्टाफ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्यपाल सिंह ब्लाक प्रमुख Amroha श्री गुरेन्द्र सिंह ढिल्लो सहित अन्य संबंधित अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और डॉक्टर मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply