अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- दो वाहनों में जबरदस्त हुई भिड़ंत  एक ट्रैक्टर तीन भागों में बंटा, चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, 

On: March 30, 2025 10:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दो वाहनों में जबरदस्त हुई भिड़ंत

एक ट्रैक्टर तीन भागों में बंटा, चालक हुआ गंभीर रूप से घायल,

घटना को अंजाम देने वाला वाहन मौके से हुआ फरार,

ट्रैक्टर स्वामी ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं )थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम टेहरा निवासी भूदेव पुत्र नेक्सू ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका चचेरा भाई श्री नंदन पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम उसके पॉवरट्रैक यूरो 50 पंजीकृत संख्या यूपी24 एवी 6746 को लेकर भाड़े पर तुर्री भरकर ग्राम सुल्तानपुर टप्पा अहमदनगर की खंदी में डालकर रात 2:30 बजे के लगभग लौट रहा था कि इसी बीच बिसौली की तरफ से तीव्र गति से आ रहे ट्रकनुमा वाहन के चालक ने मेरे ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर तीन भागों में बंट कर क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसे चल रहा चचेरा भाई चालक श्री नंदन गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के तत्काल बाद श्री नंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

ट्रैक्टर स्वामी भूदेव के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात ट्रकनुमा चालक के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 140 धारा 125 बी 324/4, 281, मैं मामला दर्ज कर घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने वाहन को पकड़ने के लिए मार्ग के सीसीटीवी फुटेज लेने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!