अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आप ने दिल्ली और पंजाब में महिलाओं को किया गुमराहः Sachdeva

On: March 21, 2025 5:07 PM
Follow Us:
Sachdeva
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र Sachdeva ने महिला सम्मान योजना के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब दोनों ही जगह महिला सम्मान भत्ते का सपना दिखा कर महिलाओं को गुमराह करने का काम किया है।

दिल्ली की जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं Kejriwal : Sachdeva

Sachdeva ने गुरुवार को यहां कहा कि 2022 में पंजाब में सरकार बनाने के साथ ही आप दिल्ली में नगर निगम की सत्ता पर काबिज़ हुई लेकिन महिलाओं को राशि नहीं दी। उन्होंने कहा “ दोनों जगह महिलाएं उनसे एक ही सवाल पूछ रही हैं और कह रही है श्री केजरीवाल हमें धोखा क्यों दिया।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि श्री केजरीवाल जानते हैं कि 2022 के नगर निगम चुनाव से और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने (श्री केजरीवाल) महिला सम्मान भत्ते के सब्जबाग महिलाओं को बेचे।

Sachdeva ने कहा कि 2024-25 का बजट पेश करते हुए आप सरकार तत्कालीन वित्त मंत्री आतिशी ने 1000 रुपये प्रति महिला की घोषणा की थी, लेकिन महिलाओं को एक रुपया भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उसी के कारण हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में आप बुरी तरह हार गयी।

Sachdeva ने कहा कि ठीक इसी तरह 2021-22 में पंजाब की महिलाओं को भत्ते का सपना दिखा कर सत्ता में आयी आप से धोखा खाईं राज्य की महिलाएं पूरी तरह खफा हैं और यही आज श्री केजरीवाल की सबसे बड़ी राजनीतिक समस्या बन गई है।

Sachdeva  2021-22 में पंजाब की महिलाओं को भत्ते का सपना दिखा कर सत्ता में आयी आप से धोखा खाईं

श्री केजरीवाल जानते हैं कि दिल्ली की भाजपा सरकार 2025-26 के बजट में उचित प्रवाधान करके अपनी महिला समृद्धि योजना को लागू कर देगी, जिसके बाद उनके उनके लिए पंजाब की महिलाओं को और अधिक गुमराह करना असम्भव हो जायेगा।

उन्होंने पंजाब में महिला सम्मान भत्ते पर जवाबदेही से बचने के लिए श्री केजरीवाल रोज़ाना दिल्ली भाजपा की महिला समृद्धि योजना को लेकर श्रीमती आतिशी तथा अन्य नेताओं से विवादित बयानबाजी करवा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!