अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ओबीसी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मिले Rahul

On: March 21, 2025 5:09 PM
Follow Us:
Rahul
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Rahul : राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कर्मचारी कल्याण महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को यहां संसद भवन परिसर में लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और सार्वजनिक क्षेत्र की कपंनियों में इस वर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बातचीत की।

गुजरात में थोड़ा मेहनत कर सत्ता में लौट सकती है कांगेस : Rahul Gandhi

Rahul ने ओबीसी के कर्मचारियों के संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह उनकी समस्याओं से अवगत हैं और सरकार से उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

ओबीसी कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री गांधी से मुलाकात संसद भवन परिसर में उनके कक्ष में हुई। राष्ट्रीय ओबीसी कर्मचारी कल्याण महासंघ के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने इस दौरान बताया कि उनका सार्वजनिक क्षेत्र के 30,000 से अधिक ओबीसी कर्मचारियों का संगठन है।

Rahul ओबीसी वर्ग की भारत में सबसे बड़ी आबादी है जिनका हर क्षेत्र में बड़ा योगदान हैं

श्री गांधी ने केंद्र सरकार और पब्लिक सेक्टर में उनके प्रतिनिधित्व से जुड़ी चुनौतियों पर चिंता जाहिर की और कहा कि ओबीसी वर्ग की भारत में सबसे बड़ी आबादी है जिनका हर क्षेत्र में बड़ा योगदान हैं – उनकी समृद्धि और हिस्सेदारी की लड़ाई पूरी शक्ति के साथ लड़ता रहूंगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!