अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

MP Board 10th-12th exam Result: 21 मार्च के बाद मूल्यांकन कार्य में आएगी तेजी, एक शिक्षक रोजाना चेक करेंगे 30-45 कॉपी

On: March 20, 2025 10:29 AM
Follow Us:
MP Board 10th-12th exam Result
---Advertisement---

भोपाल: MP Board 10th-12th exam Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं जारी हैं। कक्षा बारहवीं का 20 मार्च को समाजशास्त्र का पेपर होगा। वहीं अब दसवीं का अंतिम पेपर 21 मार्च को विज्ञान का होगा।

MP Board Exams: कक्षा 12वीं की परीक्षाएं शुरू, नकल रोकने के लिए एग्जाम सेंटर पर अनूठी पहल

परीक्षाओं के साथ ही मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो चुका है, लेकिन मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों की कमी के चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल की उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा है। हालांकि 21 मार्च के बाद मूल्यांकन कार्य में तेजी आएगी। 10वीं की परीक्षाएं समाप्त होने के साथ ही मूल्यांकन केंद्रो पर शिक्षकों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

MP Board 10th-12th exam Result : 20 मार्च से शुरू होगा पेपरों का मूल्यांकन

MP Board 10th-12th exam Result विभागीय जानकारों के अनुसार, एक मार्च तक हुए दसवीं-बारहवीं के पेपर की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग अंतिम चरण में हैं। वहीं एक मार्च के बाद होने वाले पेपरों का मूल्यांकन 20 मार्च से शुरू हो जाएगा। मंडल द्वारा मूल्यांकन जिला मूल्यांकन स्तर पर किया जा रहा है।

राजधानी में मूल्यांकन केंद्र समन्वयक संस्था मॉडल स्कूल टीटी नगर को बनाया गया है। एक शिक्षक को प्रतिदिन न्यूनतम 30 व अधिकतम 45 उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के लिए दी जा रही हैं। इसमें बारहवीं की कापी जांचने का काम प्राथमिकता से किया जाना है।

16.60 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं
उल्लेखनीय है कि, दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में प्रदेश में इस बार करीब 16.60 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इस साल हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में 9 लाख 53 हजार 777 विद्यार्थी और 12वीं में करीब 7 लाख 6 हजार 475 विद्यार्थी शामिल हो रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!